Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaडी.सी. डॉ. विवेक भारती ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर ओवरब्रिज...

डी.सी. डॉ. विवेक भारती ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की समीक्षा की, मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

टोहाना/जाखल,20 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): डी.सी. डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग हाल में रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जाखल और जमालपुर में ओवरब्रिज के कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर ओवरब्रिज के कार्य का जायजा लिया और कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में डी.सी. डॉ. विवेक भारती ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत करवाया कि जमालपुर अंडरपास को सितंबर माह में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा, जबकि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही, वर्तमान में चालू जाखल अंडरपास में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि रात के समय आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और एक सप्ताह के अंदर यह आवश्यक लाइटें लगवाई जाएं।

सितंबर में शुरू होगा जमालपुर अंडरपास, दिसंबर तक पूरा होगा ओवरब्रिज
बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारियों ने डीसी को विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और कार्य प्रगति से अवगत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि जमालपुर अंडरपास को सितंबर माह में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा, जबकि संबंधित रेलवे ओवरब्रिज का कार्य दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित निगरानी करते हुए जहां भी कोई तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन सामने आए, उसका संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल समाधान किया जाए।

जाखल में वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर तेजी से कार्रवाई के निर्देश
डीसी डॉ. विवेक भारती ने जाखल क्षेत्र में रेलवे से संबंधित निर्माण कार्यों के कारण आमजन के आवागमन को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाखल में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के वैकल्पिक फाटक के प्रस्ताव को जल्द से जल्द आवश्यक स्वीकृति दिलवाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। निर्माण कार्यों के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था को प्राथमिकता दें।

निर्माण कार्यों के दौरान जनसुविधा का रखा जाए विशेष ध्यान
डीसी ने कहा कि जिले में चल रहे रेलवे एवं अन्य विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के साथ-साथ निर्माण अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा लोगों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि विकास कार्यों के लाभ आमजन को जल्द से जल्द मिलें और निर्माण कार्यों के कारण लोगों को कम से कम असुविधा हो। इसके लिए संबंधित विभाग नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करें और प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करते हुए प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर एसडीएम आकाश शर्मा, डी.एम.सी. प्रवीण कुमार, डी.एस.पी नर सिंह, कार्यकारी अभियता राहुल चहल, नायब तहसीलदार रशवेंद्र सिंह सहित रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments