20 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): पंजाब के वित्त, योजना एवं कराधान तथा आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी के अवसर पर रेड क्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की और संत लौंगोवाल की अतुलनीय कुर्बानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती सबीना अरोड़ा भी उपस्थित थीं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “आज से ठीक 41 वर्ष पहले संत हरचंद सिंह लौंगोवाल ने पंजाब की अमन-शांति के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी यह अतुलनीय कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। आज पंजाब सरकार उनके दिखाए शांति और भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए उनके बलिदान को नमन करती है।”
संत लौंगोवाल की याद में विशेष रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री चीमा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, जो उद्योग मंत्री के रूप में बेंगलुरु में आयोजित विश्व स्तरीय सम्मेलन में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने भी संत लौंगोवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार द्वारा किसी भी पत्रकार या मीडिया हाउस की आवाज को दबाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। राज्य में हर नागरिक और मीडिया को पूरी स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार है।
विभिन्न संगठनों के धरनों के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान या सामान्य दिनों में अपनी मांगें रखना संगठनों का अधिकार है। उनकी अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब-कमेटी लगातार सभी संगठनों के साथ बैठकें कर रही है और कई जायज मांगों का समाधान किया जा चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
डीए के बकाये के संबंध में जवाब देते हुए श्री चीमा ने बताया कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान लगभग 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक का डीए बकाया लंबित छोड़ दिया गया था। आप सरकार ने हाईकोर्ट में एक योजनाबद्ध प्लान पेश करके इसमें से लगभग 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है और शेष बकाया भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब की शांति, प्रगति और हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, नगर काउंसिल अध्यक्ष रशपाल कौर, कुलदीप सिंह बंटी मान, करमजीत कौर, बलविंदर सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह सिद्धू, बलवंत सिंह बीटा एमसी, बलविंदर सिंह एमसी, जगदेव सिंह बुद्ध सिंह एमसी, जसविंदर सिंह नप्पी, परमजीत कौर, सरपंच निहाल सिंह, सरपंच भीम बावा, सरपंच जगत सिंह, विक्की वशिष्ट, लखवीर सिंह लक्की सरपंच, सरपंच जगसीर सिंह, सुखपाल सिंह बाजवा, डॉ. मोहन सिंह सिद्धू, गुरजंट खान, मेला सिंह सूबेदार, हरविंदर सिंह बंटी विर्क, बलकार सिंह सिद्धू, नरेंद्र कुमार शर्मा, कमलजीत सिंह विक्की, सतनाम सिंह, पाली एमसी, सुखचैन सिंह, अमन सिंह, बलजीत सिंह ढिल्लों, जगसीर सिंह सीरा, मार्केट कमेटी सुनाम के चेयरमैन मुकेश जुनेजा, वरिष्ठ नेता लाभ सिंह नीलोवाल, नगर काउंसिल अध्यक्ष मनप्रीत बांसल, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के मीडिया कोऑर्डिनेटर यशपाल मंगला, नगर काउंसिलर भानू प्रताप, निर्मला सिंगला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सरपंच, पंच, ब्लॉक अध्यक्ष, एमसी और अन्य नेता उपस्थित रहे।






