पटियाला,22 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): जरूरतमंदों की सेवा के क्षेत्र में वर्ष 1987 से बहुत ही शानदार कार्य करती आ रही संस्था जनहित समिति पटियाला द्वारा लगातार समाजसेवी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में जनहित समिति पटियाला द्वारा आज रजिंदरा अस्पताल के मरीजों के लिए पाँच व्हील चेयर और दो स्ट्रेचर दिए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा द्वारा शिरकत की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा में असली सेवा किसी जरूरतमंद मरीज का इलाज करवाना और किसी दुखी की सेवा करना है। जनहित समिति पटियाला जो कार्य मरीजों के लिए कर रही है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने जनहित समिति (रजि.) पटियाला के इस प्रयास की सराहना की और साथ ही यह भी कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगों को संस्था जनहित समिति के साथ जुड़कर समाज की सेवा करनी चाहिए।
इस मौके पर इन व्हील चेयरों की सेवा निभाने वाले रतन लाल शर्मा जी द्वारा बताया गया कि वह जनहित समिति के साथ मिलकर इस तरह के प्रयास करते रहने में बहुत गर्व महसूस करते हैं, क्योंकि जनहित समिति द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य लोकहितों को ही समर्पित होता है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को इस बात के लिए बधाई भी दी, क्योंकि यह संस्था जो लगातार बेसहारा और जरूरतमंद मरीजों की निःस्वार्थ सेवा कर रही है, वह अपने आप में सर्वोत्तम सेवा है।
इस मौके पर डॉक्टर अवनीश कुमार, डायरेक्टर, शोध एवं मेडिकल शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोगों को जनहित समिति के साथ जुड़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही डायरेक्टर प्रिंसिपल, सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, डॉक्टर आर. पी. एस. सिबिया द्वारा बताया गया कि रजिंदरा अस्पताल पटियाला का समूचा स्टाफ मरीजों की सेवा के लिए समर्पित है। जनहित समिति पटियाला जो नेक कार्य रजिंदरा अस्पताल के लिए कर रही है, वह बहुत ही सराहनीय है।
इस मौके पर विशेष तौर पर समाजसेवी जगतार सिंह जग्गी द्वारा बताया गया कि संस्था श्री एस. के. गौतम और श्री विनोद शर्मा जी के नेतृत्व में लगातार समाजसेवी प्रयास करती आ रही है, जिनमें मुफ्त एंबुलेंस सेवा, मुफ्त फ्यूनरल वैन सेवा, बेटियों की पढ़ाई के लिए मुफ्त कंप्यूटर सेंटर, मुफ्त सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण सेंटर और फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं।
इस मौके पर संस्था के जनरल सचिव श्री विनोद शर्मा जी ने अपील की कि संस्था रायपुर मंडला में एक जनहित बेसहारा पेशेंट एवं वृद्ध केयर सेंटर खोलने जा रही है, जिसमें लावारिस बुजुर्गों और मरीजों की देखभाल की जाएगी और उनका इलाज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सेंटर को खोलने में संस्था की मदद करें।
इस मौके पर पहुंची शख्सियतों में वरिंदर आहलूवालिया, संस्था के फाउंडर मेंबर अनिल कुमार भारती ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल पटियाला में जनहित समिति द्वारा मरीजों के रिश्तेदारों के रात को ठहरने के लिए साठ बिस्तरों वाली एक सराय का भी प्रबंध किया जा रहा है और सभी को इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर एस. पी. प्राशर, राहुल मेहता, जसबीर सिंह वरिष्ठ पत्रकार, गगनदीप सिंह, अख्तर जी और मैनेजर सतीश जोशी भी शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर विशाल चोपड़ा द्वारा जनहित समिति का धन्यवाद किया गया और डॉक्टर गिरीश साहनी, रजिस्ट्रार, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट द्वारा सभी सदस्यों को इस अच्छे कार्य के लिए बधाई दी गई।






