Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaबारिश को लेकर हरियाणा में अलर्ट

बारिश को लेकर हरियाणा में अलर्ट

हरियाणा, 22 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। इसी के चलते पानीपत और सोनीपत में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में 20 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। बारिश की कमी के कारण प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हिसार 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे हरियाणा के कई जिलों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

बारिश के साथ तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments