मुंबई, 22 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग से लगभग 19.44 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।
पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने भारत में करीब 11.74 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं। इसमें कन्नड़ वर्जन की हिस्सेदारी करीब 7.72 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने लगभग 3.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
कर्नाटक में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है, जहां करीब 1.6 लाख टिकट बिक चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली बड़े बाजार बने हुए हैं।
यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






