Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaविमुक्त दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

विमुक्त दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

फतेहाबाद, 23 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): 74वें विमुक्त दिवस समारोह को लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय उदय कमल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समारोह की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बावरिया समाज के राष्टीय अध्यक्ष देसु जोधा ने कहा कि लंबे समय तक सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाले विमुक्त समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर अपनी भावी पीढ़ी को शिक्षा और विकास के अवसरों से जोड़ना चाहिए।
डी.एन.टी. कल्याण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण नापा ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में 74वां विमुक्त दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के इतिहास, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज में विशेष उत्साह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को समारोह से जोड़ें।
डॉ. बलवान  ने कहा कि विमुक्त दिवस हमारे समाज के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास और संघर्ष को याद करने का अवसर है।
हनुमान गोदारा सचिव, ने कहा कि समारोह की सफलता के लिए जिला स्तर पर समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य विमुक्त एवं घुमंतू समाज के लोगों को एकजुट कर उन्हें सरकारी योजनाओं तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दें।
इस अवसर पर डा. रणजीत सिंह ओड, डा. रामस्वरुप सोतरिया, सुलतान नायक, ज्ञानीराम नायक, सतबीर दुपका, विनोद गिहारा, मनोज सरपंच, महेंद्र लखेरा, भारत गलगट, बहादुर नंगथला, राजकुमार सूरा, सुभाष ढाबी, शीतल ओड, दलजिंद्र कौर, सतीश बड़सी सरपंच, प्रदीप बवानीखेड़ा, सुरेश सेठी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments