टोक्यो,23 अगस्त,2026 (लछमण जीत सिंह पुर्बा): पूर्वी जापान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है।
एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.8 बताई।
भूकंप के झटके टोक्यो और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।






