कुरुक्षेत्र 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच.एस.वी.पी. ) ने राज्य के प्लॉट धारकों को बड़ी राहत देते हुए विवादों से समाधान योजना 2026 की घोषणा की है। यह योजना मुख्य रूप से प्लॉट एन्हांसमेंट से संबंधित लंबित विवादों के एकमुश्त समाधान का अवसर प्रदान करती है, जिससे उन आवंटियों को भी लाभ मिलेगा जो पूर्व की योजनाओं का फायदा उठाने से चूक गए थे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत आवासीय प्लॉटों के आवंटी, फ्लोर-वाइज पंजीकरण, ग्रुप हाउसिंग साइट्स, संस्थागत और औद्योगिक प्लॉट शामिल है। पात्र आवंटी अपनी निर्धारित छूट राशि देखने के लिए अपनी प्लाट-आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एचएसवीपी के आधिकारिक पोर्टल वी.एस.एस.एस.एच.एस.वी.पी.एच.आर.वाई.ओ.आर.जी






