Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaकेंद्र और राज्य सरकार कैंसर व नशे जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान...

केंद्र और राज्य सरकार कैंसर व नशे जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहीं: प्रो. बडूंगर

पटियाला, 24 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने पंजाब में लगातार बढ़ रहे कैंसर और नशे के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार केवल खोखली बयानबाजी करने के बजाय पंजाब की इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी कई बार इन समस्याओं पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं और सरकार से संकटपूर्ण स्थिति पर रोक लगाने के लिए गंभीर एवं ठोस प्रयास करने की अपील कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

प्रो. बडूंगर ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले 17 महीनों में 29,703 पंजाबी महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की कैंसर से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण तो कई परिवार पूरी तरह बर्बाद हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया भी लगातार इन गंभीर समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का सराहनीय प्रयास कर रहा है।

प्रो. बडूंगर ने सरकार से जोरदार मांग करते हुए कहा कि गुमराह करने वाली बयानबाजी छोड़कर कैंसर और नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन गंभीर समस्याओं का समाधान करना सरकार की राजनीतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments