पंजाब,25 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): यात्रियों के लिए अहम अपडेट है। अमृतसर और जालंधर सिटी से चलने वाली 14 ट्रेनों का लुधियाना रेलवे स्टेशन के बजाय ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव अब दिसंबर तक जारी रहेगा।
रेलवे के अनुसार अमृतसर-हरिद्वार और अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट सहित कई ट्रेनों के ठहराव की अवधि बढ़ाई गई है। वहीं शान-ए-पंजाब (12498) और अमृतसर-दिल्ली (14680) का ढंडारी कलां में ठहराव 31 दिसंबर तक रहेगा।
इसके अलावा अमृतसर-जयनगर, अमृतसर-इंदौर, अमृतसर-गोरखपुर, अमृतसर-दरभंगा और अमृतसर-सहरसा समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव की अवधि भी अलग-अलग तारीखों तक बढ़ाई गई है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के नए ठहराव की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।






