Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabविधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने गांव तुरां के आधुनिक खेल मैदान...

विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने गांव तुरां के आधुनिक खेल मैदान का किया उद्घाटन

अमलोह/फतेहगढ़ साहिब, 25 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के गांवों में बनाए जा रहे आधुनिक खेल मैदान युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने में सहायक साबित होंगे। इन विचारों का प्रकटावा अमलोह से विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने गांव तुरां में बनाए गए आधुनिक खेल मैदान को लोगों को समर्पित करते हुए किया।

विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि अमलोह विधानसभा क्षेत्र के गांव ददहेड़ी, कुंभ, मियांपुर और सलानी में 5 और आधुनिक खेल मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल मैदानों में वॉलीबॉल, फुटबॉल और अन्य लोकप्रिय पारंपरिक खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही हरे-भरे और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के आसपास पौधे भी लगाए जा रहे हैं।

विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य के हर गांव तक खेल सुविधाएं पहुंचाकर पंजाब को एक बार फिर खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। गांवों में खेल मैदान बनने से युवाओं को अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने का अवसर मिलेगा और गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने के लिए उचित मंच भी प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन श्री सिंगारा सिंह सलाना, जिला खेल अधिकारी श्री हरपिंदर सिंह के अलावा अन्य नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments