Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabगांवों में खेल मैदानों की उपलब्धता से बच्चों और युवाओं को खेल...

गांवों में खेल मैदानों की उपलब्धता से बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा–विधायक राय

फतेहगढ़ साहिब, 25 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य में 3,100 ग्रामीण खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। बीते दिन मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा दूसरे चरण में 500 से अधिक ग्रामीण खेल मैदान लोगों को समर्पित किए गए, जिनमें फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के 6 ग्रामीण खेल मैदान भी शामिल हैं।

इन विचारों का प्रकटावा फतेहगढ़ साहिब से विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने गांव नलिनी में आधुनिक ग्रामीण खेल मैदान का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल मैदानों की उपलब्धता से बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकेंगे।

विधायक राय ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा, चनारथल खुर्द, लटौर, मूलेपुर और नबीपुर में भी आधुनिक ग्रामीण खेल मैदानों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इन खेल मैदानों में फुटबॉल के गोलपोस्ट, वॉलीबॉल के पोल, बच्चों के लिए झूले और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इन खेल मैदानों का लाभ बच्चों और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए उठा सकेंगे।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह सहित अन्य नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments