Wednesday, August 26, 2026
HomeSportsएशियन गेम्स 2026: क्रिकेट का शेड्यूल जारी, भारतीय पुरुष और महिला टीमों...

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट का शेड्यूल जारी, भारतीय पुरुष और महिला टीमों की सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क, 26 अगस्त 2026 : जापान की मेजबानी में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों टीमें मेडल की होड़ में उतरेंगी। खास बात यह है कि आईसीसी रैंकिंग्स के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों को सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश दिया गया है।

महिला क्रिकेट स्पर्धा का आगाज ओपनिंग सेरेमनी से पहले 17 सितंबर से होगा, जबकि पुरुषों के मुकाबले 24 सितंबर से खेले जाएंगे। भारत की ओर से 523 खिलाड़ी कुल 35 अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

पुरुष टूर्नामेंट: 10 टीमों में होगी जंग

पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। निचली रैंकिंग वाली 6 टीमों को ग्रुप स्टेज (प्रीलिमिनरी राउंड) से नॉकआउट में जगह बनानी होगी। भारतीय पुरुष टीम अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप-ए की उपविजेता टीम के खिलाफ खेलेगी।

पुरुष क्रिकेट का पूरा कार्यक्रम:

तारीख मुकाबला / नॉकआउट
24 सितंबर अफगानिस्तान बनाम जापान | हॉन्ग कॉन्ग बनाम मलेशिया
25 सितंबर अफगानिस्तान बनाम नेपाल | हॉन्ग कॉन्ग बनाम ओमान
26 सितंबर जापान बनाम नेपाल | मलेशिया बनाम ओमान
28 सितंबर पहला क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम ग्रुप-ए की उपविजेता
28 सितंबर दूसरा क्वार्टरफाइनल: पाकिस्तान बनाम ग्रुप-बी की उपविजेता
29 सितंबर तीसरा क्वार्टरफाइनल: बांग्लादेश बनाम ग्रुप-बी की विजेता
29 सितंबर चौथा क्वार्टरफाइनल: श्रीलंका बनाम ग्रुप-ए की विजेता
1 अक्टूबर पहला एवं दूसरा सेमीफाइनल
3 अक्टूबर ब्रॉन्ज मेडल मैच एवं गोल्ड मेडल (फाइनल) मैच

महिला टूर्नामेंट: 8 टीमों के बीच सीधा नॉकआउट

महिला क्रिकेट स्पर्धा में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट सीधा क्वार्टरफाइनल चरण से शुरू होगा। भारतीय महिला टीम का पहला क्वार्टरफाइनल मैच 17 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ होगा।

 

महिला क्रिकेट का पूरा कार्यक्रम:तारीख मुकाबला / नॉकआउट
17 सितंबर पहला क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम जापान
17 सितंबर दूसरा क्वार्टरफाइनल: बांग्लादेश बनाम चीन
18 सितंबर तीसरा क्वार्टरफाइनल: मलेशिया बनाम श्रीलंका
18 सितंबर चौथा क्वार्टरफाइनल: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
20 सितंबर पहला एवं दूसरा सेमीफाइनल
22 सितंबर ब्रॉन्ज मेडल मैच एवं गोल्ड मेडल (फाइनल) मैच

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments