Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaभाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान का फतेहाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान का फतेहाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत

फतेहाबाद,26 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ पहुंचे। उनके फतेहाबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्हें ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जिला भाजपा कार्यालय तक लाया गया। ट्रैक्टरों के काफिले और कार्यकर्ताओं के उत्साह से कार्यक्रम स्थल पर उत्सवी माहौल बना रहा।


जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, कृषि क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, कृषि लागत को कम करने, उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना किसान मोर्चा की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आज खेती केवल परंपरागत तरीके से करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक, सिंचाई के बेहतर साधन, कृषि यंत्रों, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है। सरकार किसानों को इन सुविधाओं और संसाधनों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसान के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सिंचाई सुविधाओं, कृषि क्षेत्र में तकनीक के विस्तार तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं पर काम हुआ है।
प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच स्पष्ट है—किसान मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा, गांव मजबूत होगा तो हरियाणा मजबूत होगा और हरियाणा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने भी किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार का प्रयास है कि किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिले, खेती की लागत कम हो और आधुनिक कृषि तकनीक का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उन्हें संबंधित विभागों एवं सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। किसान मोर्चा संगठन और किसान के बीच मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार तलवाड़ा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, भीम लाम्बा, लायक राम गढवाल, अमृतपाल खुम्बर, सोनू चालिया, विनोद खिचड़, जगदीप मोंगा, संदीप भोड़िया, बिट्टू गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सुमन बजाज, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, सविता टूटेजा, प्रमोद बैनीवाल, अमित सहारण, संजय इंदौरा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments