Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मामले की व्यक्तिगत रूप से कर रहे निगरानी;...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मामले की व्यक्तिगत रूप से कर रहे निगरानी; जांच के लिए तीन पुलिस टीमें गठित: दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी, 26 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी निवासी नेहा की हुई मौत के मामले में परिवार को न्याय दिलाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस दुखद मामले की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्य आरोपी के विदेश भागने की संभावना को रोकने के लिए उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा स्थानीय एस.एच.ओ. की भूमिका को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद एस.एच.ओ. का तबादला कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा जिस पुलिस अधिकारी पर बयान दर्ज न करने संबंधी आपत्ति जताई गई थी, उस अधिकारी को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एस.एस.पी. स्तर पर तीन पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, जिनकी निगरानी एस.एस.पी. द्वारा की जा रही है। इसके अलावा डी.जी.पी. स्तर पर भी मामले की निगरानी की जा रही है।
दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि नेहा के परिवार के साथ पंजाब सरकार और पार्टी पहले दिन से खड़ी है तथा सरकार द्वारा न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी गंभीर घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को कानून के कटघरे में लाकर कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
चेयरमैन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि नेहा के परिवार के दुख को राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि धूरी और पूरे पंजाब का दर्द है। इसलिए इस संवेदनशील मामले में सभी पक्षों को परिवार के साथ खड़े होकर न्याय की मांग करनी चाहिए, न कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहिए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नेहा के परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments