Sunday, October 11, 2026
HomeEntertainmentवहीदा रहमान होंगी न्यूजीलैंड फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा

वहीदा रहमान होंगी न्यूजीलैंड फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा

नई दिल्ली, 26 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): न्यूजीलैंड में जल्द ही भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान भी शामिल होंगी और उनकी चर्चित फिल्म ‘तीसरी कसम’ की स्क्रीनिंग उद्घाटन फिल्म के तौर पर होगी।

पहले संस्करण में कुल 30 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 10 फीचर फिल्में, 16 शॉर्ट फिल्में और 4 विशेष स्क्रीनिंग शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म जगत से जुड़ी चर्चाएं, पोस्ट-स्क्रीनिंग Q&A, नेटवर्किंग कार्यक्रम और पुरस्कार समारोह भी होंगे।

महोत्सव में हिंदी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, कश्मीरी समेत कई भाषाओं की फिल्मों को जगह मिलेगी। समापन के दौरान 1972 की प्रतिष्ठित फिल्म ‘पाकीजा’ की पुनर्स्थापित प्रति भी दिखाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments