Sunday, August 30, 2026
HomeNationalसी.एन.जी. कीमत बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट यूनियनों में नाराजगी

सी.एन.जी. कीमत बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट यूनियनों में नाराजगी

नई दिल्ली, 30 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): दिल्ली-एनसीआर में सी.एन.जी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द किराया संशोधित नहीं किया तो 9 सितंबर को हड़ताल की जा सकती है।

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि सरकार को एक सप्ताह के भीतर ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाना चाहिए। उनके मुताबिक, पिछले दो-तीन महीनों में सी.एन.जी की कीमत करीब 10-11 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है, जिससे चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सोनी ने सरकार से किराया बढ़ाने के साथ-साथ सी.एन.जी पर सब्सिडी देने का विकल्प भी सुझाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा किराए पर वाहन चलाना चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं, ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी सी.एन.जी की कीमत बढ़ने पर चिंता जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि ईंधन महंगा होने का असर केवल ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे आम लोगों और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

सी.एन.जी की कीमत में ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार, सी.एन.जी की लागत बढ़ने के पीछे एल.एन.जी की कीमतों में तेज वृद्धि भी एक प्रमुख कारण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments