पटियाला, 30 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल मार्गदर्शन, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशन तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14 और अंडर-19 लड़कों के क्रिकेट मुकाबले बुड्ढा दल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटियाला में करवाए गए।
अंडर-14 मुकाबलों में पटियाला-1 ने पहला, राजपुरा ने दूसरा और पटियाला-3 ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 वर्ग में घनौर ने पातड़ां, नाभा ने भादसों, समाना ने भुन्नरहेड़ी, पटियाला-2 ने नाभा जोन और पटियाला-3 ने राजपुरा को हराया।
मुकाबलों के दौरान प्रभजोत सिंह ने 24 रन और गौरव सिंह ने 15 रन बनाए। पराग ने एक तथा भगत ने दो विकेट हासिल किए।
इस अवसर पर क्रिकेट प्रभारी प्रिंसिपल राकेश बब्बर, कन्वीनर सतविंदर सिंह, कोच प्रवीण कुमार, कोच विनोद कुमार, हरीश सिंह रावत, सुरिंदर पाल सिंह एसपी, अमनदीप सिंह, संदीप कौर, विकास जिंदल, निर्भय सिंह तौहरा, नवीन कुमार, परमजीत सिंह, जसविंदर सिंह, खेल विभाग के क्रिकेट कोच संदीप सिंह तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।





