Monday, August 31, 2026
HomeHaryanaहरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव ने किया जिला बाल...

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव ने किया जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन का औचक निरीक्षण

कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कम्बोज ने जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन, कुरुक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। मानद महासचिव का बाल भवन पहुंचने पर पहले नीलम, जिला बाल कल्याण अधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा उसके बाद उन्होंने परिषद् द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरिक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यालय से सरोज बाला, बाल कल्याण अधिकारी भी साथ रही।

जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि मानद महासचिव द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र, सिलाई कटाई प्रशिक्षण केन्द्र, बाल भवन पब्लिक स्कूल व मॉडल डे केयर केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉडल डे केयर केन्द्र व स्कूल के बच्चों से बातचीत की तथा केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके द्वारा स्टाफ की एक बैठक ली गई, जिसमें स्टाफ को केन्द्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने गतिविधियों के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने बारे व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर, कार्यालय व गतिविधियों के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments