Tuesday, September 1, 2026
HomeHaryanaअसंध में 100 बेड के नागरिक अस्पताल का निर्माण फरवरी 2028 तक...

असंध में 100 बेड के नागरिक अस्पताल का निर्माण फरवरी 2028 तक पूरा होने की संभावना

हरियाणा ,01 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र में 100 बेड वाले नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य 10 फरवरी 2028 तक पूरा होने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण में देरी इसलिए हुई क्योंकि जिस स्थान पर नए भवन का निर्माण किया जाना था, वहां पहले से अस्पताल संचालित हो रहा था। बाद में पुराने अस्पताल को खाली करवाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया।

आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) के निर्देशों के अनुसार एन.सी.आर. क्षेत्र में  क्रमबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना III और IV की पाबंदियों के कारण भी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगी हुई थी। इसके चलते निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू हो सका।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है और अब तक 15 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल का निर्माण कार्य 10 फरवरी 2028 तक पूरा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments