हरियाणा, 01 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में विधायक हरिंदर सिंह की माता एवं डॉ. कृष्ण कुमार की सास श्रीमती गिर्राजो देवी के 31 अगस्त 2026 को हुए दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ के गांव मोहनपुर निवासी शहीद नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह के 27 अगस्त 2026 को हुए निधन तथा भिवानी जिले के गांव नांगल निवासी सिपाही सोनू कुमार की 28 अगस्त 2026 को हुई शहादत पर भी नमन करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सदन में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर सिंह कल्याण, विपक्ष के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आदित्य देवीलाल ने भी दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सदन में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।






