Tuesday, September 1, 2026
HomeHaryanaखिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज...

खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा, 01 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से राज्य सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। पिछले 12 वर्षों में इस दिशा में किए गए लगातार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत रहे हैं और प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री देवेंद्र हंस द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सदन को संबोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज खिलाड़ियों द्वारा जीते जा रहे पदक उनकी दिन-रात की मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की खेल नीति और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी परिणाम हैं। सरकार का स्पष्ट संकल्प खेल बुनियादी ढांचे को और मजबूत करना तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में चुनकर आए नए विधायकों को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए क्या किया जाता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए हैं तथा भविष्य में भी खिलाड़ियों के हित में इसी प्रतिबद्धता के साथ काम जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments