Tuesday, September 1, 2026
HomeHaryanaहरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में 10 विधेयक पेश

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में 10 विधेयक पेश

हरियाणा, 01 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान कुल 10 विधेयक पेश किए गए। इनमें हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक, 2026, हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026, हरियाणा स्थानीय लेखा-परीक्षा विधेयक, 2026, हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा राज्य महिला आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा राज्य भौतिक चिकित्सा परिषद (निरसन) विधेयक, 2026, हरियाणा लॉ ऑफिसर (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 और हरियाणा व्यापार का अधिकार अधिनियम, 2026 शामिल हैं।

इसके अलावा, चार विधेयक चर्चा के बाद पारित भी किए गए। पारित विधेयकों में हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 और हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम पूजा स्थल विधेयक, 2026 शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments