Tuesday, September 1, 2026
HomePunjabस्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट में भारी देरी, यात्रियों में रोष

स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट में भारी देरी, यात्रियों में रोष

अमृतसर, 01 सितंबर,2026 (प्रभजोत सिंह): श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में करीब 14 घंटे की देरी होने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था, लेकिन यात्रियों को इसके रात करीब 11 बजे रवाना होने की सूचना दी गई। लंबे इंतजार से परेशान यात्रियों ने एयरलाइन के टिकट काउंटर पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों से बहस भी हुई।

यात्रियों ने फ्लाइट में देरी को लेकर एयरलाइन प्रबंधन से जवाब मांगा। हालांकि, देरी के कारणों को लेकर एयरलाइन की ओर से फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments