Tuesday, September 1, 2026
HomeHaryanaतरावड़ी महिला कॉलेज का 85% निर्माण पूरा, 2 माह में फिर शुरू...

तरावड़ी महिला कॉलेज का 85% निर्माण पूरा, 2 माह में फिर शुरू होगा काम

तरावड़ी, 01अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि जिला करनाल के तरावड़ी स्थित गुरु तेग बहादुर महिला कॉलेज के निर्माण की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। इसके अनुसार वर्ष 2018 में कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), हरियाणा से प्राप्त नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज का 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, मुकदमेबाजी से जुड़े मामलों के कारण परियोजना का काम रुक गया था और निर्माण एजेंसी द्वारा 5 जुलाई 2023 को कार्य समाप्त कर दिया गया था।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए 3 अगस्त 2026 को 22,371.35 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments