Tuesday, September 1, 2026
HomePunjabसंत नामदेव रोड बस्सी पठाना और रोपड़ अड्डा सरहिंद के आसपास चलाया...

संत नामदेव रोड बस्सी पठाना और रोपड़ अड्डा सरहिंद के आसपास चलाया गया विशेष सफाई अभियान

बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब, 1 सितंबर,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत आज नगर कौंसिल बस्सी पठाना और सरहिंद द्वारा विशेष सफाई अभियान के चौथे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य शहरों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है।

नगर कौंसिल बस्सी पठाना द्वारा प्रधान राज कुमार पुरी के नेतृत्व में संत नामदेव रोड के सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा हटाकर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया गया।

इसी तरह नगर कौंसिल सरहिंद द्वारा रोपड़ अड्डे से चार नंबर चुंगी तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र की सफाई करने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी, सरहिंद और बस्सी पठाना ने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत ऐसी सफाई मुहिम 8 सितंबर तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी शहरों की सफाई और सुंदरता बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें और सफाई के संबंध में नगर कौंसिल द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments