Tuesday, September 1, 2026
HomeHaryanaनमो क्रिकेट लीग 2026 में 3200 टीमें में 50 हजार खिलाड़ी लेंगे...

नमो क्रिकेट लीग 2026 में 3200 टीमें में 50 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

कुरुक्षेत्र, 1 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा):  रणधीर काजल ने कहा कि सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग नमो क्रिकेट लीग 2026 को आयोजित किया जा रही है। लीग के तहत प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस लीग के माध्यम से क्रिकेट को हां, नशे को ना के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक लीग में 3200 टीमें भाग लेंगी और 50,000 से ज्यादा खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक होगी। प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार में 21 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 11 लाख रुपए, तृतीय पुरस्कार में 5 लाख और चतुर्थ पुरस्कार में 2.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जोनल स्तर पर जोनल टीम विजेता को 31,000 हजार रुपए, जोनल टीम रनर-अप को 21,000 रुपए दिए जाएंगे। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के तहत हर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कार, मोटरसाइकिल, लैपटॉप और आईफोन जैसे शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग 2026 सिर्फ एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेल, अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक संकल्प है। खेल के मैदान से नशे के खिलाफ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखना ही लीग का प्रमुख लक्ष्य है। इस लीग के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और भारत को नशामुक्त, स्वस्थ और विजयी बनाएं। इच्छुक टीमें और खिलाड़ी वेबसाइट namocricketleague.com पर रजिस्टर कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments