नई दिल्ली, 1 सितंबर, 2026 (जगदेव रंचना): ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में एप्पल और सैमसंग का दबदबा बरकरार है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में आईफोन 17 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।
रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 बिक्री वाले स्मार्टफोन्स की सूची में केवल एप्पल और सैमसंग के मॉडल शामिल हुए। iPhone 17 ने वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री में करीब 6% हिस्सेदारी हासिल की। भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में इसकी मांग मजबूत रही।
एप्पल के आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17ई ने भी टॉप-सेलिंग मॉडल्स में जगह बनाई। वहीं Samsung की ओर से गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा, गैलेक्सी ए07, गैलेक्सी ए17 और गैलेक्सी एस26 सीरीज ने अच्छा प्रदर्शन किया।
प्रीमियम सेगमेंट मेंगैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की एआई सुविधाओं और आईफोन 17 सीरीज की मजबूत मांग ने दोनों कंपनियों को फायदा पहुंचाया। रिपोर्ट से साफ है कि ग्लोबल स्मार्टफोन बिक्री में फिलहाल एप्पल और सैमसंग का दबदबा कायम है।





