टेक्नालोजी, 03 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): वीवो ने नेपाल में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y32 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की दमदार बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिनकी शुरुआती कीमत NPR 39,999 (करीब 25,000 रुपये) रखी गई है।
फोन में 6.87 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
मजबूती के लिहाज से Vivo Y32 5G को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ SGS 5-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, NFC और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।






