Wednesday, September 2, 2026
HomeSportsटेस्ट रैंकिंग में पडिक्कल की बड़ी कामयाबी

टेस्ट रैंकिंग में पडिक्कल की बड़ी कामयाबी

दुबई, 02 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): आई.सी.सी. की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति में बदलाव हुआ है। कप्तान शुभमन गिल दो पायदान फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक स्थान नीचे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें स्थान पर भारत के शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं।

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 54वां स्थान हासिल किया। उन्होंने दो टेस्ट में दो शतक की मदद से 328 रन बनाए थे। गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह से ऊपर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका के सोनल दिनुशा दो शतक के दम पर 29 पायदान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments