Wednesday, September 2, 2026
HomePatiala70वें जिला स्कूल टूर्नामेंट में लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित

70वें जिला स्कूल टूर्नामेंट में लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित

पटियाला, 2 सितंबर,2026 (विशाल गुप्ता): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के नेतृत्व और उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशन में 70वें जिला स्कूल टूर्नामेंट के तहत अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल, पासी रोड, पटियाला में आयोजित की गईं।

अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में -41 किलोग्राम में भूपिंदर सिंह (पटियाला), -18 किलोग्राम में विवान सैनी (पटियाला-3 जोन), -38 किलोग्राम में अर्नव शर्मा (पटियाला-2 जोन), -21 किलोग्राम में सुखवीर सिंह (भुनरहेड़ी जोन) और -29 किलोग्राम में रोहित गिरी ने स्वर्ण पदक जीते।

वहीं अंडर-17 वर्ग में -38 किलोग्राम में अमृत मलिक (भुनरहेड़ी जोन), -41 किलोग्राम में खुशप्रीत सिंह (राजपुरा जोन) और -35 किलोग्राम में नरेश कुमार (राजपुरा जोन) ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

इस अवसर पर अंग्रेज शर्मा और हरीश कुमार रावत ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में मोहित कुमार डीपीई (कन्वीनर), बुद्ध राम, हरप्रीत सिंह, इंदर कोच, अभिनव कोच, सुरिंदर पाल सिंह डीपीई, अनमोल कोच, राकेश कुमार कोच, सिमरन कोच, पवन सिंगला, इंदर कुमार कोच, हरदीप कुमार कोच, नीरज पाठक कोच, मनदीप कौर, परतोष गोरी कोच, अजमेर सिंह, राकेश कुमार लचकाणी और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments