Wednesday, September 2, 2026
HomeHaryanaसफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार कर रही...

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार कर रही काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा,02 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। कर्मचारियों की 12 मांगें मानी जा चुकी हैं। जो मामले अदालत में विचाराधीन हैं, उनका तत्काल समाधान सरकार के स्तर पर संभव नहीं है। अदालत की ओर से जो भी निर्देश दिए जाएंगे, सरकार उनके अनुरूप कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में विधायक श्री विकास सहारण द्वारा सफाई कर्मचारियों से संबंधित पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में सदन को संबोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने इस विषय पर सदन में विस्तृत बयान देकर विपक्ष और प्रदेश की जनता को पूरी स्थिति से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की समस्याएं पहले भी सामने आती रही हैं और कांग्रेस के शासनकाल में भी ऐसी समस्याएं थीं। मौजूदा सरकार इन समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय लगातार उनका समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को किसी भी विषय को सदन में उठाने का पूरा अधिकार है और वह अपनी बात सदन के सामने रख सकता है। सरकार हर उचित विषय का जवाब देने और उसका समाधान निकालने के लिए तत्पर है।

सदन में कांग्रेस के एक विधायक द्वारा मोबाइल फोन पर सफाई कर्मचारी से बातचीत करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन के अंदर फोन पर बात करना नियमों के अनुरूप नहीं है। यदि किसी सदस्य को फोन पर बात करनी है तो वह सदन से बाहर जाकर बात कर सकता है। सदन की कार्यवाही और मर्यादा का पालन सभी सदस्यों को करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की हर समस्या पर तत्परता से काम कर रही है। कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments