नई दिल्ली, 02 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके अगले पार्ट को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
आगरा में दर्शकों से बातचीत के दौरान निर्देशक ने बताया कि फिल्म का सीक्वल नीम करोली बाबा के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित होगा। इसकी शुरुआत उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से होगी। इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और उनके आध्यात्मिक सफर से जुड़े अन्य स्थानों तक पहुंचेगी।
फिल्म के अंत में दिखाए गए संकेत से पहले ही इसके अगले भाग की संभावना जताई गई थी। मेकर्स ने ‘हनुमान अंश’ को शुरुआत से ही ट्रायलॉजी यानी तीन फिल्मों की सीरीज के रूप में प्लान किया था। इसका आधिकारिक ऐलान 20 फरवरी 2026 को किया गया था।
‘हनुमान अंश’ का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।





