Wednesday, September 2, 2026
HomePunjabगतका चैंपियनशिप में पंजाब भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

गतका चैंपियनशिप में पंजाब भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

तलवंडी साबो, 02 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): तख्त श्री दमदमा साहिब में पंजाब गतका एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय 11वीं पंजाब स्टेट सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर गतका चैंपियनशिप शुरू हो गई। प्रतियोगिता में पंजाब के सभी जिलों से 1,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ऑल इंडिया गतका फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने के साथ गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर तलवंडी साबो के शिअद हलका प्रभारी रवि प्रीत सिंह सिद्धू ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह ने पंजाब गतका एसोसिएशन की उपलब्धियों की जानकारी दी और चैंपियनशिप के आयोजन में सहयोग के लिए तख्त श्री दमदमा साहिब और एसजीपीसी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments