Thursday, September 3, 2026
HomePunjabजिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप 8 सितंबर को

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप 8 सितंबर को

संगरूर, 3 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर द्वारा पे.टी.एम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से 8 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी, संगरूर ने बताया कि पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा एफएसई, सीनियर एफएसई और टीम लीडर (केवल पुरुष) के पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास से ग्रेजुएशन तक होनी चाहिए तथा आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना रिज्यूमे तथा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments