Friday, September 4, 2026
HomeHaryanaशांति निकेतन स्कूल, ढिंगसरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनमाष्टमी...

शांति निकेतन स्कूल, ढिंगसरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनमाष्टमी का पर्वः श्री रेपस्वाल

फतेहाबाद,4 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सैकेंड़री स्कूल, ढिंगसरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव ’’जन्माष्टमी पर्व’’ को बड़े ही हर्षाेल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण कृष्णमय नजर आया और बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से जुड़े भावों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को देखकर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


उन्हांेने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर्व को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं महान ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्हांेने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से सदैव कर्तव्य, सत्य, धर्म, कर्म और मानवता का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय इतिहास में उनके योगदान के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि बच्चे अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को बधाई दी। विद्यालय प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धार्मिक वातावरण ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments