Friday, September 4, 2026
HomePunjab13 अगस्त की मतदाता सूची प्रारूप सूची, अंतिम सूची में दर्ज होंगी...

13 अगस्त की मतदाता सूची प्रारूप सूची, अंतिम सूची में दर्ज होंगी आवश्यक प्रविष्टियां

 

पंजाब, 04 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, 13 अगस्त को प्रकाशित की गई मतदाता सूचियां अंतिम नहीं, बल्कि प्रारूप मतदाता सूचियां (Draft Electoral Rolls) थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामने आए मामले की जांच कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र मतदाताओं से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां, संशोधन एवं अन्य बदलाव पंजाब राज्य के लिए 12 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) में दर्ज किए जाएंगे।

चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करने का उद्देश्य मतदाताओं को सूची की जांच करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दावे या आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर प्रदान करना होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments