Friday, September 4, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

डी.ए.वी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

 

जाखल मंडी, 4 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): डी.ए.वी स्कूल जाखल मंडी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, भजन एवं कृष्ण लीला ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

विद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments