Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया

जगाधरी, 5 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय जगदीश मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।
स्वर्गीय जगदीश मित्तल का गुरुवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश मित्तल का निधन समाज तथा विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर श्रीमती सुमन बहमनी, चेयरमैन श्री राकेश त्यागी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments