Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों और...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों और समाज का हो रहा विकास: कृष्ण कुमार बेदी

कुरुक्षेत्र, 5 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों और सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है तथा हर समाज की धर्मशालाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है।

मंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला प्रबंधक समिति की ओर से धर्मशाला परिसर में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने सभी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने की।

मंत्री ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला जैसी संस्थाएं हमारी संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसी धर्मशालाएं केवल इमारतें नहीं हैं, बल्कि हमारे समाज की एकता, संगठन और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेशों के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब इस धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं।

इस अवसर पर गुर्जर धर्मशाला समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल कसाना, अशोक सिरसी, अशोक गुर्जर, जाट सभा के प्रधान कृष्ण श्योकंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments