Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा-अर्चना,...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा-अर्चना, महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण

ज्योतिसर, 5 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि विश्व का कोई भी नागरिक महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने सामने जीवंत रूप में देखना चाहता है, तो वह कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया था। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों को प्यार दिया।

श्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गीता ज्ञान संस्थानम परिसर में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की कथा में भी शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र का उद्देश्य महाभारत की महाकाव्य कथा और भगवद्गीता की कालजयी शिक्षाओं को पारंपरिक कहानी सुनाने की शैली और आधुनिक तकनीक के समन्वय से लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र लगभग 17 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें एक लाख वर्ग फुट से अधिक का इनडोर क्षेत्र है।

श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। किसानों के धान की खरीद भी की जाएगी। जिस धान की फसल में अधिक नमी होती है, उससे आढ़तियों और एजेंसियों को समस्या होती है। निर्धारित नमी के मानकों के अनुसार ही धान लेकर आएं। किसानों को फसल खरीद के सीजन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस आयुक्त चंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments