Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaसितंबर माह के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न...

सितंबर माह के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों के प्रति किया जाएगा जागरूक


कुरुक्षेत्र,5 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, विभिन्न कानूनों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता बस अभियान शुरू किया गया। इस जागरूकता बस को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि कानूनी जागरूकता समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह बस सितंबर माह के दौरान जिला के सभी ब्लॉकों में ब्लॉकवार विभिन्न गांवों में जाकर आमजन को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों के बारे में जागरूक करेगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को विक्टिम केयर एंड सपोर्ट सिस्टम, पोस्को एक्ट, विक्टिम कम्पनसेशन स्कीम, फंडामेंटल राइट्स एंड ड्यूटीज, प्रोटेक्शन ऑफ वीमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट, कम्युनिटी मीडिएशन सेंटर किरमच, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, मीडिएशन प्रोसेस, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत (जागृति)  जमीनी स्तर पर ग्रामीण सूचना और पारदर्शिता के लिए न्याय जागरूकता, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 किसान सशक्तिकरण अभियान-एक एवं चेतना अभियान के तहत किसानों के सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
यह जागरूकता बस पूरे सितंबर माह में  जिला के विभिन्न ब्लॉकों एवं गांवों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करेगी। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली कानूनी सेवाओं एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने तथा आमजन को न्याय एवं कानूनी सहायता की सुविधाओं से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments