Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaलिफ्ट सुविधा से चैंबर भवन में अधिवक्ताओं का आवागमन होगा आसान: सुभाष...

लिफ्ट सुविधा से चैंबर भवन में अधिवक्ताओं का आवागमन होगा आसान: सुभाष बराला

टोहाना, 05 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शनिवार को टोहाना स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर भवन में लिफ्ट सुविधा का लोकार्पण किया। लिफ्ट की स्थापना के लिए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला द्वारा 16 लाख रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाई गई है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं के चैंबर भवन में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यहां आने वाले अधिवक्ताओं तथा अन्य लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, विशेषकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और जरूरतमंद लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना उनका निरंतर प्रयास है। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था या वर्ग की आवश्यक सुविधा से संबंधित मांग को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
सांसद बराला ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाना है। अधिवक्ताओं के चैंबर भवन में लिफ्ट की सुविधा शुरू होने से भवन की उपयोगिता और पहुंच दोनों बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि टोहाना के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका सहयोग एवं समर्थन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन टोहाना के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार गिल, नगर परिषद टोहाना के चेयरमैन नरेश बंसल, बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments