फतेहाबाद, 05 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा ने अपने आदरणीय शिक्षक प्रो. आर.के. कौशिक के अग्रवाल कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को जीवन की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
भाजपा जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा ने कहा कि गुरुजनों का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रो. आर.के. कौशिक का स्नेह और मार्गदर्शन आज भी उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति कितनी भी ऊंचाइयां हासिल कर ले, लेकिन अपने गुरु के प्रति सम्मान और उनका स्थान सदैव सर्वोच्च रहता है। गुरु ही व्यक्ति को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उनके संस्कार और सीख जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक दिवस गुरुजनों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का विशेष अवसर है।
इस अवसर पर प्रवीन जोड़ा ने श्रीमती कमला कौशिक जी एवं उनके सुपुत्र तथा रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष श्री रुपेश कौशिक जी से भी आत्मीय मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना।