Monday, September 7, 2026
HomeHaryanaएस.डी.एम. आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

 

टोहाना, 7 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

समाधान शिविर के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाए तथा उसकी प्रगति की जानकारी आवेदकों को भी उपलब्ध कराई जाए।

एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर शासन एवं प्रशासन की जनहितैषी पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की शिकायतों के प्रति पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान हो, जिससे लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो तथा उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments