Tuesday, September 8, 2026
HomePunjab‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों...

‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल: नवदीप सिंह

संगरूर, 8 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): जिला खेल अधिकारी नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां (सीजन-4)-2026’ के तहत जिला संगरूर में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन ब्लॉक संगरूर, धूरी और शेरपुर में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), कबड्डी (सर्कल स्टाइल), वॉलीबॉल (शूटिंग) और वॉलीबॉल (स्मैशिंग) के मुकाबले करवाए गए।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक धूरी में अंडर-17 लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में रहमत बाठ ने 9.72 मीटर की दूरी के साथ पहला, मनवीर कौर ने 6.52 मीटर के साथ दूसरा और करमणदीप कौर ने 5.35 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि खो-खो के अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने डी.ए.वी. स्कूल धूरी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर स्टेडियम की टीम ने सरकारी हाई स्कूल राजोमाजरा को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि कबड्डी (सर्कल स्टाइल) के अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में किंग्स व्यू स्कूल धूरी ने पहला और पी.एम. श्री स्कूल बरड़वाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल के अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में स्कूल ऑफ एमिनेंस भसौड़ पहले, वसंत वैली पब्लिक स्कूल धूरी दूसरे और बनभौरी क्लब तीसरे स्थान पर रहा।

नवदीप सिंह ने बताया कि ब्लॉक संगरूर के अंडर-17 लड़कियों के 3000 मीटर एथलेटिक्स मुकाबले में गुरप्रीत कौर ने पहला, मोनिका ने दूसरा और दिलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-14 लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में नूरप्रीत कौर प्रथम, महक द्वितीय और हरजसप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।

जिला खेल अधिकारी ने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों में खिलाड़ियों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि युवा खेलों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments