नई दिल्ली, 08 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 156.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लक्ष्मीनारायण की आध्यात्मिक यात्रा की कहानी है, जो आगे चलकर संत नीब करौरी बाबा के रूप में पहचाने जाते हैं। फिल्म में प्रेम, सेवा और करुणा के संदेश को प्रमुखता से दिखाया गया है।
फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।






