Tuesday, September 8, 2026
HomeNational2004 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अजय नागभूषण की मूल कैडर कर्नाटक में...

2004 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अजय नागभूषण की मूल कैडर कर्नाटक में वापसी

नई दिल्ली, 8 सितंबर 2026 (गुरप्रीत सिंह): केंद्र सरकार ने 2004 बैच के आई.ए.एस अधिकारी अजय नागभूषण एम.एन. को समय से पहले उनके मूल कैडर कर्नाटक में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है। वह इस समय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अजय नागभूषण की वापसी को निजी कारणों के आधार पर मंजूरी दी गई है। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने से पहले ही उन्हें कर्नाटक कैडर में वापस भेजने का निर्णय लिया गया है।

अजय नागभूषण ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया। उनकी समय से पहले वापसी संबंधी फैसले को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ए.सी.सी) से मंजूरी मिलने के बाद सरकारी आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि उनकी कर्नाटक कैडर में वापसी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार प्रभावी होगी।

इस निर्णय के साथ केंद्रीय मंत्रालय में उनकी मौजूदा तैनाती समाप्त हो जाएगी और वह दोबारा अपने मूल कैडर में सेवाएं देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments