Tuesday, September 8, 2026
HomeHaryanaराष्ट्रीय लोक अदालत में आमजन मध्यस्थता के माध्यम से करवा सकते है...

राष्ट्रीय लोक अदालत में आमजन मध्यस्थता के माध्यम से करवा सकते है अपने मुकदमों का निपटारा:नीतिका भारद्वाज

कुरुक्षेत्र, 8 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 2026 को न्यायिक परिसर कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटारा किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए स्वयं अथवा अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकते है।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में लंबित मामलों का समाधान करने के उद्देश्य से बेंचों का गठन किया गया है। जिला कुरुक्षेत्र कोर्ट परिसर में लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में 6 बेंचों का गठन किया गया है। इसके तहत एडीजे महावीर सिंह, फैमिली कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विवेक सिंगल, अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र, न्यायाधीश ओमेश, न्यायाधीश आयुषी अरोड़ा की अध्यक्षता में अलग-अलग बैंचों का गठन किया गया है। इन बैंचों में एडवोकेट मन मोहन, एडवोकेट नरिंद्र रोहिल्ला, एडवोकेट निहाल गर्ग, एडवोकेट अमित सहरावत, एडवोकेट रजत शर्मा, एडवोकेट नन्वी सागर को अलग-अलग बेंचों का सदस्य बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments