पटियाला, 9 सितंबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पद्मश्री भाई साहिब डॉ. सरदार जगजीत सिंह दरदी जी (चेयरमैन, चढ़दीकला ग्रुप) और चौधरी प्रभजीत सिंह (चेयरमैन, अदारा शहीद-ए-आजम) की बहन सरदारनी इंद्रजीत कौर जी आज सुबह इस नश्वर संसार को अलविदा कहकर सदा के लिए विदा हो गईं।
सरदारनी इंद्रजीत कौर स्वर्गीय सरदार हरमिंदर सिंह हैरी की धर्मपत्नी थीं। उनके परिवार में उनके पुत्र डॉ. प्रभलीन सिंह (ओएसडी, मुख्यमंत्री हरियाणा) तथा दो बेटियां कमलप्रीत कौर और अमनप्रीत कौर हैं।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, माता इंद्रजीत कौर पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज अपने जीवन की सांसों की पूंजी पूरी कर वह सतगुरु जी के चरणों में जा विराजीं। उनके निधन की खबर से परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।
अंतिम संस्कार आज
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माता इंद्रजीत कौर हैरी जी की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे बीर जी की मढ़ियां, राजपुरा रोड, पटियाला में किया जाएगा।






